Latest

कक्षा में छात्राओं को मिले रचनात्मक वातावरण: प्रो. सरोज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से शुक्रवार को तृतीय वेबिनार व्याख्यान शृंखला का आयोजन हुआ।

मुख्य वक्ता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्विद्यालय (इग्नू) की प्रो. सरोज पांडेय ने अध्यापन में संरचनावाद उपगम विषय पर चर्चा की और अधिगम में संरचनावाद की विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होने ने कहा कि शिक्षक को कक्षा में रचनात्मक अधिगम वातावरण का निर्माण करने का प्रयास करना चाहिए। इससे बालक सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने ज्ञान का निर्माण स्वयं कर सके। प्रो. पांडेय ने यह भी बताया कि वह एनसीईआरटी से भी जुड़ी रहीं हैं। उन्होंने इविवि से ही अपनी शिक्षा प्राप्त की है।
शिक्षा शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो धनंजय यादव ने विषय पर व्याख्यान दिया।

उन्होंने बताया कि 17 राज्यों से 450 प्रतिभागियों ने वेबिनार में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस प्रकार के आयोजन से सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षक एवं छात्र व्याख्यान से लाभान्वित हुए।

प्रो. यादव के निर्देशन में विभाग की असिस्टेंड प्रोफेसर डॉ. आकांक्षा सिंह और डॉ. रुचि दुबे ने कार्यक्रम का संयोजन किया। संयोजन समिति में डॉ. सरोज यादव एवं डॉ. प्रशांत अस्तलिन शामिल रहीं। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग मंजुल त्रिवेदी ने प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button