Latest

ठठेरी बाजार की गलियों में घूमे मंत्री नंदी

 

व्यापारियों एवं बूथ अध्यक्ष ने बताई अपनी समस्याएं

सड़क व नाली की मरम्मत कराए जाने की मांग रक्खी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मंत्री आपके बीच अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मंगलवार की देर शाम लखनऊ से सीधे चौकी स्थित ठठेरी बाजार पहुंचे। जहां उन्होंने गली गली घूमकर व्यापारियों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।
व्यापारियों से मुलाकात करने के साथ ही मंत्री नन्दी भाजपा के बूथ अध्यक्षों और सेक्टर संयोजकों के आवास पर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए पार्टी की मजबूती पर चर्चा की।
व्यापारियों ने मंत्री नन्दी को बताया कि पिछले कई महीने से पेयजल आपूर्ति की समस्या ठठेरी बाजार की गलियों में बनी हुई थी, जो महापौर जी के प्रयास से दूर हो चुकी है। वर्षों पुरानी नाली और सड़क बनवाए जाने की मांग व्यापारियों और लोगों मंत्री के सामने रक्खी। जिस पर मंत्री नन्दी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
मंत्री नन्दी ने मंगलवार को चौक निवासी अनूप श्रीवास्तव, हमाम गली में रितेश कुमार, ठठेरी बाजार में संजीव कुमार, अभिषेक वर्मा, विवेक वर्मा, नीरज कुमार, सचिन सिंह, हरिशंकर कसेरा के आवास पर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा चौक मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, मीरापुर मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, मनोज गुप्ता, सुमित वैश्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button