गंगा तट से

ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस व वंदना चाइल्ड केयर द्वारा ,”मातृशक्ति सम्मान ” समारोह का हुआ आयोजन

माँ के रूप में परिवार और समाज में अपना योगदान करने वालों को दिया गया सम्मान पत्र

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस एवं वंदना चाइल्ड केयर के द्वारा होटल अजय इंटरनेशनल ,”मातृशक्ति सम्मान ” समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्देश्य ” मां ” स्वरूप जननी के त्याग और संघर्ष को रेखांकित करना रहा! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नगर की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई रहे! संस्था की अध्यक्ष रंजना गुलाटी और वंदना पांडे ने मदर्स डे पर जीवन समाज और परिवार पर मां की भूमिका के बारे में लोगों को संबोधित किया ! इस विशेष दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। गणेश वंदना आराध्या द्वारा प्रस्तुत किया श्वेता मित्तल द्वारा मां को समर्पित एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला नृत्य प्रस्तुत किया। चंद्रा त्रिपाठी एवं रश्मि पटेरिया द्वारा अपने मधुर स्वर में विशेष गीत प्रस्तुत कियाl इस मौके पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ! मां के रूप में परिवार और समाज में अपना योगदान करने वाली महिलाओं मात शक्तियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । उनके हौसले को बढ़ाया गया। कामिनी जैन द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती जमुना उत्तरी गुप्ता मंजू शर्मा, सरला अवस्थी ,लक्ष्मी अवस्थी राजलक्ष्मी शुक्ला ,सुरैया खान ,नासिरा भट्ट, राधा अग्रवाल भावना गौड़ मधु सिंह भावना , अनूप त्रिपाठी, अशोक पाठक ,रतन सिंह राजेंद्र पांडे विवेक साहू ,हर्ष केसरी, अनूप मिश्रा भैया जी, रवि द्विवेदी और कल्पना आदि महिलाएं पुरुष भी उपस्थित रहे । समारोह का कुशल संचालन कुसुम पांडे द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button