Latest

सुखबासी लाल मिश्री लाल के मालिक शिवदेव गुप्ता कक्कु भैया के निधन पर व्यापारियों ने शोक प्रकट किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज कटरा बाज़ार के प्रथिष्ठित प्रथिष्ठान सुखबासी लाल मिश्री लाल के मालिक शिवदेव गुप्ता कक्कु भैया का निधन हो गया।शिवदेव गुप्ता जी कटरा व्यापार मंडल के संग्रक्षक थे।
नगर के प्रथिष्ठित व्यापारियों में थे कक्कु भैया।कपड़े के व्यवसाय में शहर में एक अलग पहचान बनाई व अपने व्यापार को एक मुक़ाम पे पहुँचाया। शहर के प्रमुख बाज़ार कटरा व सिविल लाइंस में इनके कपड़े के शोरूम हैं। नगर के प्रमुख व्यापारी के निधन पर व्यापारियों में शोक की लहर हैं ब व्यापार जगत को एक बड़ी क्षति हैं जिसकी पूर्ति नही हो सकती। इनका अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पे शाम 6 बजे किया गया।रसूलाबाद घाट पर व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रधांजलि अर्पित करी। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ,महामंत्री सोहैल अहमद , ज़िलाध्यक्ष मो० क़ादिर, अनिता जैसवाल ,सुशील खरबंदा,अरुण केसरवानी,राना चावला , शिवशंकर सिंह ,जगदीश गुलाटी , गुरु चरन अरोरा चन्नी, महमूद अहमद खान,ललित मोहन गुप्ता , प्रमोद अरोरा मोदी, उमेश केसरवानी कटरा,मयंक अग्रवाल ,बृजराज तिवारी अन्नु,अनूप केसरवानी ,सुधीर श्रीवास्तव,अजय गुप्ता ,विजय केसरवानी,अशोक कौशल लल्लन,सुशील केसरवानी व अन्य व्यापारियों ने शोक प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button