Latest

पर्यटन क्षेत्रों के विकास से रोजगार उपलब्ध होंगे- गणेश केसरवानी

प्राचीन छुआरा हनुमान मंदिर का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण 23.32 लाख की लागत से होंगे

( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग के द्वारा 373 पर्यटन विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया। इसी के अंतर्गत प्रयागराज में हुए प्राचीन छुआरा हनुमान मंदिर का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण 23.32 लाख की लागत से किया जा रहा है । इस अवसर पर प्रयागराज स्थित तेलियरगंज शिलान्यास लोकार्पण के कार्यक्रम में शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पर्यटन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार से प्रयागराज का विकास किया है प्रयागराज के सभी निवासी हर्षित है और सरकार के प्रति आभार जता रही है क्योंकि लगातार इन 4 वर्षों में प्रयागराज का कायाकल्प ही बदल गया है आज पुनः एक बार प्रयागराज के सुंदरीकरण हेतु प्राचीन हनुमान मंदिर तेलियरगंज घाट बरगद घाट के सुंदरीकरण के लिए सरकार ने जो कदम उठाए हैं। वह प्रशंसनीय है और आगे कहा की प्रयागराज में पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं विकसित होने से यहां के लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर उन्होंने योगी सरकार के 4 वर्षों की उपलब्धियों की पुस्तक का विमोचन किया एवं शिला पट्ट का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी राजू पाठक गिरीजेश मिश्रा सचिन जायसवाल विवेक अग्रवाल ज्ञानेंद्र मिश्रा एवं प्रशासनिक अधिकारी गण और क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button