Latest
प्रयागराज मेला प्राधिकरण बोर्ड की बैठक 9 अक्टूबर को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज मेला प्राधिकरण बोर्ड की बैठक अगले हफ्ते 9 अक्टूबर को प्रस्तावित है। बैठक में वर्ष 2022 में होने वाले माघ मेले की तैयारियों पर चर्चा होगी। माघ मेले का क्षेत्रफल कितना होगा, पीपा पुल आदि के निर्माण के बारे में इस बैठक में चर्चा होगी। इसके बाद बैठक में लिए गए निर्णय का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त संजय गोयल करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से आई नई गाइडलाइन में उत्सवों को मनाने पर किसी प्रकार की रोक न होने पर बैठक बुलाई गई है। माघ मेले की तैयारियां अभी से शुरू करनी होंगी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर सभी विभागों से प्रस्ताव मांगा जाएगा।

