कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चारों नये पदाधिकारियों ने आज अपराह्न पदभार ग्रहण किया । शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में एआईसीसी सदस्य तस्लीम उद्दीन ने चारों का शाल ओढ़ा कर तथा प्रदेश के पूर्व महासचिव फज़ैल हाशमी ने जिलाध्यक्ष जमुनापार परवेज़ सिद्दीक़ी,गंगापार अध्यक्ष नसीम हाशमी, प्रदेश महासचिव मो0 असलम व सचिव शाह इरफानूल का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इन पदाधिकारियों ने संगठन और विशेषकर अलप्संख्यक समुदाय की मजबूती का संकल्प लिया । अध्यक्षता शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने किया। राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने संचालन किया।शहर अल्पसंखयक विभाग के अध्यक्ष अरशद अली अर्सी ने सभी मौजूद कांग्रेसजनों का स्वागत किया। जावेद उर्फी, अकमल राजू, साबिर फरीदी, परवेज आलम, कुमारी नाज, सिब्तैन बब्लू सहित अनेक शामिल थे ।




