Latest

मेला पुलिस लाइन में दूसरे दिन भी हुआ योग प्रशिक्षण

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेला पुलिस लाइन योग प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन प्रयागराज के आईजी केपी सिंह मेला पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा और अन्य पुलिस कर्मियों ने योग किया । माघ मेला पुलिस प्रशिक्षण शिविर प्रयागराज में दूसरे दिन भी पुलिसकर्मियों ने योग किया ।

योग गुरु आनंद गिरी द्वारा कराए गए योगाभ्यास में प्रयागराज के आईजी के पी सिंह व एसपी मेला अशुतोष मिश्रा सहित दूसरे अफसर, सभी थाना प्रभारी और मेले में आए हुए पुलिसकर्मी शामिल हुए ।

इस अवसर पर आनंद गिरि ने पुलिसकर्मियों से नियमित रूप से योग करने को कहा उन्होंने कहा कि योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है । कोविड-19 महामारी से बचने में भी योग काफी सहायक है ।

बढ़ती ठंड और कोविड-19 महामारी से बचने के लिए योग एक औषधि है जिसे हमें रोज योग करने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है।

Related Articles

Back to top button