पूर्व खिलाड़ियों का हुआ जमावड़ा

स्पोर्ट्स कालेज की एलुमनाई मीट शुरू
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के पूर्व खिलाड़ियों का दो दिवसीय मिलन समारोह (एलुमनाई मीट) शनिवार से करेली स्थित शगुन स्पोर्ट्स अकादमी में शुरू हुआ।
पहले दिन कालेज के चारों हाउसों के बीच क्रिकेट एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में सीके नायडू हाउस (8 ओवर में 53 रन) ने गौस मोहम्मद हाउस (8 ओवर में 44 रन) को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मिल्खा सिंह हाउस (8 ओवर में 92 रन) ने ध्यानचंद हाउस (8 ओवर में 50 रन) को हराया। वॉलीबाल मुकाबले में मिल्खा सिंह हाउस ने ध्यानचंद हाउस को 25-7 से, गौस मोहम्मद हाउस ने सीके नायडू हाउस को 25-11 से हराया। दोनों फाइनल मुकाबले रविवार को होंगे। कार्यक्रम के आयोजक शाहिद कमाल खान (बब्लू) ने बताया कि कार्यक्रम में हसबीन अहमद, शादाब रज़ा, जावेद सिद्दीकी, मो. जावेद सह आयोजक हैं। कार्यक्रम में भूपेंद्र, भैरव दत्त, अख्तर खान, इम्तियाज करीम, झब्बू लाल, राकेश टंडन, प्रदीप ओझा, रुद्र पांडेय, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
।




