मंत्री नन्दी ने बूथ अध्यक्षों व सेक्टर संयोजकों के घर जाकर दी होली की शुभकामनाएं

शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कीडगंज इलाके में किया भ्रमण
कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बताई अपनी समस्याएं
(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज कीडगंज इलाके के बूथ अधक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं पन्ना प्रमुखों के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दी। गलियों में भ्रमण करते हुए लोगों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याएं सुनी। संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। छोटे छोटे व्यापारियों, बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों व अन्य लोगों ने परिवार के सदस्य की तरह मंत्री नन्दी का स्वागत किया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता का परिवार उनके परिवार की तरह है। जिनके सुख दुख में सदैव खड़े रहने का प्रयास करते हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि होली के अवसर पर प्रेम और स्नेह के रंगों को और प्रगाढ़ करने के लिए वे बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं पन्ना प्रमुखों के आवास पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मंत्री नंदी ने सोमवार को कीडगंज में मनोज त्रिपाठी सतीश श्रीवास्तव संतोष साहू विनोद कसेरा संजय केसरवानी अभिषेक चौरसिया राजीव मिश्रा राहुल कपाड़िया टीटू निषाद सागर पांडे श्रीधर पांडे बलराम शर्मा प्रियम वैद्य एवं पदुम जायसवाल जी के आवास पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की सभी से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनी एवं तत्काल संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया लोगों ने भी परिवार के सदस्य की तरह मंत्री नंदी का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया इस दौरान भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, रणविजय सिंह, मनोज गुप्ता, सुमित वैश्य, निखिलेश, विनीत कश्यप आदि मौजूद रहे।




