Latest

कांग्रेस ने धरना देकर कृषि आंदोलन में मृत किसानों को दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कृषि कानूनों को लेकर गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के सात माह पूरे होने पर किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर 2 घंटे का सांकेतिक धरना दिया तथा आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 700 से अधिक शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी । कांग्रेसजनों ने दोपहर 11 बजे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा कि तीनों कानून किसान विरोधी हैं जिन्हें सरकार को वापस लेना होगा । पूछा कि यदि विधेयक सही हैं तो इनमें 90% परिवर्तन के लिए सरकार क्यों तैयार है । कहा कि जब तक सरकार अन्नदाताओं के सामने नहीं झुकेगी आंदोलन चलता रहेगा । इन लोगों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाये । पार्टीजनों ने किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तरूण पटेल द्वारा गोंडा में 13 दिनों से अनशन किये जाने को लेकर प्रशासन के रवैये को तानाशाही करार दिया । मृत किसानों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा । सुशील तिवारी, किशोर वार्ष्णेय , जितेन्द्र राय, अनिल पांडेय, फुजैल हाशमी, डा0 सत्या पांडेय, राजेश राकेश , मंजू संत , सुभाष यादव, इरफानुल हक, राजू पटेल, परवेज़ ताहिर ,अनिल कुशवाहा , अभिलाष जायसवाल, मानवानंद चौरसिया, रोहित कुशवाहा, अंबुज , केशव पासी आदि थे ।

Related Articles

Back to top button