Latest

संघ की गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होने पर निषाद समाज के भाजपा व संघ के कार्यकर्ताओं का करैली पुलिस ने शान्तिभंग में चालान किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज श्री निषादराज पार्क , करैलाबाग (बालू मंडी) थाना करैली जनपद प्रयागराज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) द्वारा आयोजित गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होने गये उसी मोहल्ले के संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर करैली पुलिस ने शांतिभंग का आरोप लगाकर चालान काट दिया ! उल्लेखनीय है विकासशील इन्सान पार्टी ( V.I.P.) की ओर से उक्त पार्क में पूर्व सांसद स्वo फूलन देवी की पुण्यतिथि 25 जुलाई 2021 पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने का कार्यक्रम आयोजित था । लेकिन उक्त कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने पर दिनाँक 24 जुलाई 2021 को सिटी मजिस्ट्रेट , सीo ओo प्रथम , थानाध्यक्ष करैली एवं चौकी प्रभारी करैलाबाग , अपने पूरे दलबल के साथ निषादराज पार्क में आये और फूलन देवी की प्रतिमा को अपने कब्जे में लिया और यह आश्वासन दिया कि जब भी प्रशासन की अनुमति मिलेगी यह प्रतिमा वापस कर दी जायेगी ! मौके पर मौजूद क्षेत्र के समाजसेवी व विश्व हिन्दू परिषद , लाजपत प्रखण्ड के कार्याध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू महासंघ (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ) के प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र बजरंगी ने भी पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करते हुऐ उनसे यह वादा किया कि बिना किसी परमीशन के इस पार्क में हमलोग न तो स्वo फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाएंगे और न ही किसी को मनाने देंगे !
बात यहीं पर खत्म हो गई थी और क्षेत्र में शान्ति का माहौल बना हुआ था ! उसी दिन शाम को छः बजे श्री निषादराज पार्क में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पूर्व निर्धारित गुरुदक्षिणा का कार्यक्रम भी अयोजित होना था , जिसे पार्क में न आयोजित करके ठीक उसी से सटे काली मां के मन्दिर परिसर में सम्पन्न किया गया !
उक्त गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में जितने भी निषाद समाज के कार्यकर्ता शामिल हुये। उन सभी को चिन्हित करके उन सबको स्वo फूलन देवी के कार्यक्रम से जोड़कर 107/116 शान्ति भंग में चालान काट दिया ! चालान की रशीद मिलने पर सभी कार्यकर्ता हतप्रभ हैं और पुलिस की इस कार्यशैली पर खासे नाराज़ हैं ! जितेन्द्र बजरंगी ने बताया कि दिनाँक 24 जुलाई 2021 दिन शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर उनको करैली थाने पर बुलवाया गया जहाँ स्वयं एसo पीo सिटी दिनेश कुमार सिंह , सिटी मजिस्ट्रेट अवनीश मिश्रा भी मौजूद थे , उनके समक्ष उन्होंने लिखित रूप से प्रशासन को यह आश्वासन दिया कि बिना प्रशासन की अनुमति के न तो वह इस तरह के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे और न ही किसी को कार्यक्रम करने देंगे ! इन सबके बावजूद भी जिला प्रशासन इतना घबराया हुआ था कि आज पूरे दिन , भारी पुलिस बल और पीo एo सीo को श्री निषादराज पार्क में उतार दिया और न केवल स्थानीय निषाद समाज के लोगों के मन में पुलिस का खौफ़ पैदा करने की कोशिश की बल्कि निषाद समाज से सम्बंधित संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात करते हुऐ उन सबको शान्ति भंग में चालान कर दिया ! जितेन्द्र बजरंगी ने पुलिस और जिला प्रशासन के इस रवैये को जातीय विद्वेष की भावना से किया गया कुकृत्य बताया और कहा कि जिला प्रशासन को तत्काल इस चालान को वापस ले लेना चाहिये अन्यथा ये मामला बहुत तूल पकड़ सकता है जिससे भाजपा सरकार और जिला प्रशासन की फजीहत भी हो सकती है !

Related Articles

Back to top button