Latest
माघ मेला क्षेत्र में स्नानार्थियों को रैन बसेरा की कमी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मौनी अमावस्या पर्व को लेकर पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आने वाले स्नानार्थियों की सुविधा के लिए मेला प्रशासन की ओर से झूंसी में कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए झूंसी में एक भी रैन बसेरा नहीं बनाया गया है। मेला यात्रियों को इसकी कमी खल रही है। जौनपुर से आए रमेश कुमार का कहना है कि मुख्य स्नान पर्व को देखते हुए मेला प्रशासन को दो तीन स्थानों पर रैन बसेरा बनवाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इससे रात में बसों व ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को किसी के बरामदे में शरण लेनी पड़ रही है।



