गंगा तट से

भारत विकास परिषद के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए प्रयाग शाखा का योगदान सराहनीय

इलाहाबाद। भारत विकास परिषद प्रयाग शाखा की सामान्य सभा की बैठक होटल मिलेनियम में संपन्न हुई जिसमें 2018-19 के लिए डॉ. उमेश प्रताप सिंह को अध्यक्ष, अरुण कुमार त्रिपाठी को सचिव और राजीव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

प्रांतीय अध्यक्ष, प्रयाग प्रांत प्रमोद कुमार बंसल ने अध्यक्ष और सचिव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री बंसल ने कहा कि भारत विकास परिषद के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए प्रयाग शाखा का योगदान सराहनीय रहा है, आगे भी हमें समाज के बीच जाकर समाज की बेहतरी के लिए और कार्य करना होगा। डॉ उमेश प्रताप सिंह ने  सभी का आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाया कि नए सत्र में संस्था को नई ऊंचाई दिलाने का प्रयास करेंगे।

इसके बाद  आयोजित  खुला मंच कार्यक्रम में प्रयाग शाखा के संरक्षक पी एस मित्तल ने कहा कि कुछ समसामयिक महत्वपूर्ण विषय जो कि राष्ट्र के निर्माण के दृष्टि से महत्वपूर्ण है उन पर एक संगोष्ठी होनी चाहिए।

रेलवे बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जीके खरे ने भी इस बात का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्र को विघटित करने वाली ताकतों और मुद्दों पर विचार एवं मंथन आवश्यक है।

मेजर जनरल महेंद्र नाथ रावत ने जोर देकर कहा कि प्रयाग शाखा द्वारा स्थापित मूल्यों एवं परंपराओं का नई कार्यकारिणी द्वारा पालन किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आर पी गोयल ने कहा कि संपर्क और सहयोग को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है।

श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यक्रमों में भी शाखाओं के पदाधिकारियों की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं अतिथियों का स्वागत डॉ उमेश प्रताप सिंह ने किया। संचालन अरुण कुमार त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ जे के मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर आलोक शाह, राजनरायन अग्रवाल, विजय कपूर, राजीव माहेश्वरी, सुषमा कपूर, सरोज अरोड़ा, डॉक्टर राजेश कुमार गर्ग सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button