जरा हट के

मोदी को उपवास की नहीं वनवास की जरूरत- संजय सिंह

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय में जमानत लेने पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी उपवास कार्यक्रम पर चुटकी लेते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी दुनिया के ऐसे पीएम हैं जो अपने ही देश की पार्टियों के विरोध में अनशन पर बैठे हैं.

संजय ने कहा कि जब दिल्ली के चुनाव में 2014-15 में केजरीवाल धरने पर बैठे थे तब मोदी ने कहा था कि धरना प्रदर्शन करने वालों को धरना प्रदर्शन की जिम्मेदारी दी जाए और हमें सरकार चलाने की जिम्मेदारी दे दी जाए. उन्होंने कहा कि अब मोदी को उपवास की नहीं वनवास की जरूरत है. अब मोदी जी को दूसरी पार्टियों के देश सेवा का मौका देना चाहिए.

वहीं महागठबंधन के सवाल पर संजय ने कहा कि बीजेपी ने खुद कश्मीर की पीडीपी जैसी पार्टी से गठबंधन किया है जो अफजल गुरु जैसे लोगों को शहीद मानती है. पाकिस्तान की करेंसी चलाना चाहती है कश्मीर का अपना सुप्रीम कोर्ट और अपने राज्यपाल का चुनाव करवाने की बात कहती है. पीडीपी जैसी पार्टी से गठबंधन करके सरकार चला रही है लिहाजा उसे गठबंधन के मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button