Latest

व्यापारी नेता प्रदीप कसेरा के निधन से व्यापारी दुखी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री व प्रयाग बर्तन व्यापार मंडल के महामंत्री प्रदीप कसेरा जी का आज निधन हो गया। प्रदीप कसेरा पुराने शहर के एक प्रथिष्ठित व्यापारी थे जिन्होंने बर्तन के व्यापार में थोक एवं फुटकर दोनो को एक नया आयाम दिया। लगभग 60 वर्ष की आयु में आज इनका निधन हो गया।अपने पीछे एक पुत्र तीन पुत्रियाँ व अपनी पत्नी को छोड़ गए। इनका अंतिम संस्कार दारागंज घाट पे कल प्रातः 8 बजे किया जाएगा।
प्रदीप कसेरा जी पिछले 30 वर्षों से प्रयाग व्यापार मंडल से जुड़े थे एवं व्यापारी हित में कई आंदोलनो में अपनी अहम भूमिका निभाते थे। इस दुखद खबर से व्यापारियों में शोक की लहर हैं।

Related Articles

Back to top button