Latest

तीन वाहन चोर गिरफ्तार 5 मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल बरामद

(वरिष्ठ संवाददाता) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शाहगंज थाना और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल और तीन अदद मोबाइल तथा आधा दर्जन बम बरामद किया। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक शाहगंज जयचंद कुमार शर्मा के निर्देश पर चौकी प्रभारी स्टेशन रोड प्रभात कुमार सिंह अपने हमराही यू और एसओजी प्रभारी संजय कुमार सिंह व उनकी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर नर्सेज कॉलोनी थाना शाहगंज से तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम अब्दुल मोइन पुत्र मोहम्मद वारिस निवासी अंदीपुर थाना करेली, मन पुत्र बच्चा लाल निवासी कृष्णा नगर कीडगंज और मोहम्मद अमन उर्फ सहबा पुत्र मोहम्मद हलीम निवासी कटघर थाना मुट्ठीगंज बताया। पुलिस के मुताबिक चोरों के पास से पैशन प्रो, दो हीरो स्प्लेंडर, एक अपाचे, एक एचएफ डीलक्स और तीन अदद मोबाइल और 6 देसी बम बरामद हुआ है। अभियुक्त शातिर चोर हैं। इनकी काफी समय से पुलिस को तलाश थी।

Related Articles

Back to top button