वी. समराज प्रोडक्शन के बैनर द्वारा एवं निर्माता गौतम दास द्वारा जल संरक्षण पर बनाई जा रही लघु फ़िल्म “प्यास” हुई कम्प्लीट

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर लधु फ़िल्म “प्यास” बनाई जा रही थी स्थानीय वासियों ने बताया कि मुम्बई से आई टीम प्रोडूसर- विक्रांत समराज डायरेक्टर ‘गौतम दास’,क्रिएटिव डायरेक्टर ‘शिवेंद्र पटेल’और राइटर ‘माना सिंह परमार’ अयोध्या धाम में बहुत ही शालीनता से शूटिंग की । डी.ओ.पी. सुनील मौर्य अंकुर यादव, मेकपमैन रोहिताश मौर्य प्रोडक्शन टीम में राजा चतुर्वेदी मुकेस कुमार, डी के, मुकेस , गुड्डू पाल , अमित और सभी स्थानिवासियों का अतुलनीय सहयोग रहा। इसमे मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे शिवेंद्र पटेल एक बच्चे से प्रेरित हो कर जल संरक्षण के लिए अहम फैसले लेते हैं जिससे लोगों में जागरूकता फैलती है। इसके अलावा समर प्रताप शाही, बच्चे के किरदार में, वंदना शुक्ला बच्चे की माँ, मुश्कान रिपोर्टर, और ज्ञान तिवारी नज़र आएंगे। विशेष धन्यवाद वी. समराज, प्रिया मेडिकल सेंटर, अवनींद्र कुमार शाही, वीना शाही और स्थानीय निवासी।



