वोट प्रतिशत बढ़ा तो फिर सीटें कम कैसे हो गईं कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
इलाहाबाद. कर्नाटक चुनाव में पार्टी की हार और भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। उन्होंने सवाल उठाए कि आखिरकार जब कांग्रेस का वोट प्रतिशत ज्यादा है तो सीटें इतनी कम कैसे। कांग्रेस को सत्ता में आने से रोकने के लिये बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है।

कांग्रेसियों ने एक बार फिर से ईवीएम पर सवाल उठाए। प्रदर्शन कर्नाटक में नहीं बल्कि उससे सैकड़ों किलोमीटर दूर इलाहाबाद में किया गया। यहां आनंद भवन के सामने कांग्रेसियों ने ईवीएम को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बीजेपी ने EVM के जरिये लोकतंत्र की हत्या कर ज्यादा सीटें हासिल की। कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

कांग्रेसियों का कहना था कि जनता का वोट नहीं यह हार ईवीएम का खोट है। इसी के चलते भाजपा जीत गई। भारतीय जनता पार्टी जिस राज्य में आंकड़ों में हार रही होती है। वहां और भारी सीटों से जीतती है क्योंकि भाजपा जनता के वोट से नहीं ईवीएम के खेल से जीतती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईवीएम पर बैन लगाने और बैलेट पेपर के जरिये वोटिंग कराने की मांग उठायी। मुकुंद तिवारी और हसीब अहमद के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में श्याम सुन्दर शर्मा, शादाब अहमद, सुशील कुमार, सरफराज़ खान, मो. हसीन, रामजी यादव व नफीस कुरैशी वगैरह शामिल रहे

