डिप्टी CM केशव मौर्या का बयान, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
वाराणसी । कैंट रेलवे स्टेशन के समीप एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के एक हिस्से के गिरने से लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर दुख जताया है और उन्होंने जिला प्रशासन को तेजी से बचाव कार्य करते हुए लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी के लिये रवाना हो गये हैं। पुलिस की सहायता के लिये राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम राहत कार्य मे जुट गयी है। गिरे हुये पिलर को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रधानमंत्री ने जताया दुख-

मृतकों के परिजनों काे 5-5 आैर घायलाें काे 2-2 लाख रुपये की घाेषणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख तथा घायलों को 2-2 लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस,स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करें।




