निकाय चुनाव में भाजपा की मेजा से होगी बड़ी जीत-गंगा प्रसाद मिश्र

जिलाध्यक्ष ने कहा चुनावी जीत से सरकार को मिलेगा बल
मेजा प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। विधान परिषद चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की कवायद तेज हो गयी है। इलाहाबाद कौशाम्बी सीट के भाजपा प्रत्याशी डॉ के पी श्रीवास्तव ने वुधवार को मेजा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों में बैठक कर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा है।उन्होंने मेजा ब्लॉक की बैठक में कहा मैं आज आपसे मांगने आया हूँ,आशीर्वाद दीजिए जैसे मैँ क्षेत्र की सेवा कर सकूं। डॉ के पी श्रीवास्तव के साथ भाजपा संगठन का पूरा कुनबा नजर आया।मेजा प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने दावा किया कि इस चुनाव मे ब्लॉक से सबसे बड़ी जीत होगी। चुनाव के जिला संयोजक सोमनाथ द्विवेदी ने कहा कि निकाय चुनाव में डॉ के पी श्रीवास्तव की जीत से विकास की गति बढ़ेगी।पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने कहा ,इस चुनाव में जीत से प्रदेश सरकार को और मजबूती मिलेगी।जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि यह जीत में आप सबका उत्साहजनक सहयोग मिलना चाहिए।
कार्यक्रम के आयोजक जिला मंत्री नाथू गुप्ता ने कहा डॉ के पी श्रीवास्तव आप सबके ही भाई और वेटे हैं।मेजा की माटी में पले बढ़े श्रीवास्तव को क्षेत्र के विकास की चाह है, जिसे आपके सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। कार्यक्रम में जिला संयोजक अमरनाथ यादव ,पूर्व अध्यक्ष शिवदत्त पटेल, पूर्व प्रमुख मुन्नन शुक्ल,नित्यानंद उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पटेल ,राजेश पटेल जिला पंचायत सदस्य सहित कई प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

