आर्य कन्या प्रांगण में ‘घर-घर यज्ञ हर-घर यज्ञ’, विशाल यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के नवनिर्मित पी0जी0 रिसर्च कक्षों का उद्घाटन के अवसर पर एक विशाल यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान देवेन्द्र पाल वर्मा, प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा, लखनऊ, उत्तर प्रदेश रहे। यज्ञ की पुरोहित डॉ0 उत्तमायति, संचालिका, आर्य वीरांगना दल, जयपुर रहीं। कार्यक्रम का आरंभ आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के नवनिर्मित पी0जी0 रिसर्च कक्षों का उद्घाटन श्री देवेन्द्र पाल वर्मा के कर कमलों से हुआ। मुख्य अतिथि माननीय सांसद, कुंवर रेवती रमण सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आर्य संस्कृति का परचम समूचे विश्व में लहराये यह काम आर्य समाज निभा रहा है। आर्य
प्रतिनिधि सभा के प्रधान देवेन्द्र पाल वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आर्य संस्कृति बहुत प्राचीन है। इसे आगे ले जाने का उत्तरदायित्व युवा पीढ़ी पर है। डॉ० उत्तमायति ने लड़कियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी और कहा कि इसके
लिए आर्य कन्या अथक प्रयास कर रहा है। आर्य प्रतिनिधि सभा के मन्त्री तथा आर्य कन्या
डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल ने आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि घर घर यज्ञ हर घर यज्ञ का आयोजन प्रयागराज से प्रारम्भ करके सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में किया जाएगा और नौ मई को राष्ट्रीय यज्ञ दिवस घोषित किया जाए इसका भी प्रयास करेंगे। मुख्य रूप से उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सुधीर नारायण, न्यायमूर्ति राजीव
लोचन, लोकसभा सांसद रीता जोशी, उ0प्र0 कैबिनेट मन्त्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, पूर्व सांसद शैलेन्द्र जी, आई.पी.एस. के.पी. सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अर्चना सिंह, डॉ0 आनन्द
श्रीवास्तव, श्रीमती विनीता जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह पूर्व सांसद ने यज्ञ में
आहुतियां दी। इस अवसर पर आर्य कन्या डिग्री कॉलेज एवं इन्टर कॉलेज की शिक्षिकाओं एवं
शिक्षकों को सम्मानित किया गया। डिग्री कॉलेज तथा इन्टर कॉलेज की शिक्षिकाओं एवं
छात्राओं द्वारा भजन प्रस्तुत किये गये। सुप्रसिद्ध गायक श्री मनोज गुप्ता ने भी समारोह में भजन प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० रमा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
आभार ज्ञापन आर्य समाज चौक के प्रधान श्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया। संचालन डॉ० रंजना त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, शिक्षाविद यथा प्रो0 अनुराधा अग्रवाल, प्रो0 प्रेम कुमार मलिक, प्रो0 उमा कान्त यादव, प्रो0 जयशंकर सिंह विदुप अग्रहरि, सुरेश चन्द्र त्रिपाठी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण मिश्र, पूर्व कमिश्नर आर.के. वर्मा, णेश जायसवाल, पी0 एन0 मिश्र, विजय वैश्य, इफ्तिखार हुसैन, विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा प्रयागराज के आर्य समाज चौक से संजय सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर उसे सफल बनाया।




