Latest

बीसीए, एमसीए, पीजीडीसीए के बैक पेपर की परीक्षा 15 से

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीसीए, एमसीए और पीजीडीसीए पाठ्यक्रम की सेमेस्टर बैक परीक्षा 15 मई से ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार की ओर से विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। साथ ही ऑनलाइन परीक्षा संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
15 मई से होने वाली परीक्षा सुबह 8 से 10 और दूसरी पाली में दोपहरबाद 3 से शाम 5 बजे तक होगी। पहली पाली में एमसीए प्रथम सेमेस्टर, बीसीए तृतीय सेमेस्टर और पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में एमसीए तृतीय सेमेस्टर, बीसीए प्रथम सेमेस्टर व बीसीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा होगी। ऑनलाइन मोड में होने वाली परीक्षा के आवश्यक दिशानिर्देश वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
ज्ञात हो कि बीसीए के सत्र 2017-2020 की बैक परीक्षा डेढ़ साल में तकरीबन आठ बार स्थगित की गई। इस बीच छात्रों ने कई बार इविवि प्रशासन को पत्र भी लिखा।

Related Articles

Back to top button