विकास का ढिंढोरा पीट रहे प्रशासन और सरकार की बारिश ने खोली पोल.! थाना जलमग्न, स्कूलों की छुट्टी
इलाहाबाद। एक बरसात ने जिला प्रशासन और सरकार के झूठे मंसूबो पर पानी फेर दिया।
कुछ घण्टों की बारिश में शहर की सड़कें तालाब बनीं तो कहीं बस्तियां टापू बनकर रह गईं

इलाहाबाद में आज हुई तेज़ बारिश से योगी सरकार की उम्मीदों का किला उस वक़्त ढह गया जब शहर के प्रमुख चौराहे और इलाके जलमग्न हो गये।
सरकार और प्रशासन द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो में लापरवाही का खमयाजा शहरियों को भुगतना पड़ा।
पुराने शहर के खुल्दाबाद, हिम्मतगंज, नखसकोना, लीडर रोड, मीरापुर और करेली जैसे घनी आबादी वाले छेत्रो में तो सड़को पर भरा पानी, छोटी नदी में तब्दील होगई
हद तो तब हो गई जब नगर निगम की लापरवाही के चलते गली मोहल्ले, चौक चौराहो पर बनी छोटी छोटी नाली और नालो में भरे जल भराव ने विकराल रूप लेकर लोगो के घरो में प्रवेश शुरू कर दिया।
सरकार पर लापरवाही और विकास कार्यो में की जा देरी पर कांग्रेस नेता मुकुंद तिवारी और हसीब अहमद ने तो अब सरकार के खिलाफ सड़को पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है ।
क्या कहता है प्रशासन
जिलाधिकारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग सेतु निगम नगर निगम जल निगम, के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जलभराव की स्थिति से निपटने का निदान कर रहे है। नगर निगम 30 से ज्यादा पंपसेट की मदद से जल निकासी कर रहा है। यातायात एवं पुलिस के द्वारा व वाहनों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं जो विकास कार्य मे लगे है यथा जल निगम लोक निर्माण विभाग विकास प्राधिकरण आदि को निर्देशित किया है कि विकास कार्यों में सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया जाए। उन्होंने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को भी जल निकासी से निपटने के प्रबंध करने के निर्देश दिये है। उन्होंने बिजली विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया कि ब्रेक डाउन की स्थिति ठीक की जाए।
उन्होंने कहा कि जलभराव की स्थिति सामान्य किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द जल निकासी के कार्य सुनिश्चित किये जायें
12 जुलाई को स्कूल बंद
भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने इलाहाबाद नगर के कक्षा बारहवीं तक के सभी स्कूलों को 12 जुलाई को बंद रखने के दिये निर्देश।
जार्जटाउन थाना जलमग्न

थाना जॉर्ज टाउन पिछले कई वर्षों से लगातार हल्की बारिश में भी भर जाता है। ऐसे में यहां के आला अधिकारी जानते हुए भी कोई व्यवस्था नहीं करते आज बरसात का पानी माल खाना गारद में पहुंचा तो साफ दिख रहा कि पूरा थाना जलमग्न है





