राहुल ने PM मोदी को लगाया गले तो कांग्रेसी नेताओं ने लगवाए ऐसे पोस्टर
इलाहाबाद:पोस्टर में जनेऊधारी पंडित राहुल गांधी द्वारा गाली के बदले गले लगाए जाने की शुरुआत का स्लोगन लिखा हुआ है. सोशल मीडिया पर यह पोस्टर यूपी कांग्रेस के महासचिव मुकुंद तिवारी और इलाहाबाद कांग्रेस के महासचिव हसीब अहमद ने जारी किया है.

इस शब्द के जरिये यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि कोई संस्कारी व्यक्ति ही खुद को गाली देने व आलोचना करने वाले को गले लगा सकता है. पोस्टर में एक पंचलाइन यह भी लिखी हुई है कि पाकिस्तान भेजने वाले अंध भक्तों यह है हमारा संस्कार. पोस्टर में राहुल द्वारा मोदी को गले लगाए जाने की तस्वीर लगाई गई है. इसमें ऊपर दाहिनी तरफ राहुल गांधी की हाथ जोड़े हुए तस्वीर लगाई गई है तो दूसरी तरफ राजीव और सोनिया की फोटो लगी हुई है.
पोस्टर में जनेऊधारी पंडित राहुल गांधी द्वारा गाली के बदले गले लगाए जाने की शुरुआत का स्लोगन लिखा हुआ है. सोशल मीडिया पर यह पोस्टर यूपी कांग्रेस के महासचिव मुकुंद तिवारी और इलाहाबाद कांग्रेस के महासचिव हसीब अहमद ने जारी किया है. उनका कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को गले लगाकर यह संदेश दिया है कि अपने से बड़ों को सम्मान देना कांग्रेस के संस्कार में है.
कांग्रेस के लोग कभी किसी को विदेश नहीं भेजते, बल्कि दुश्मन को भी गले लगा लेते हैं. इलाहाबाद के कांग्रेस नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किया गया यह पोस्टर खूब वायरल हो रहा है. पोस्टर को लेकर खूब चर्चाएं भी हो रही हैं. कोई राहुल गांधी के इस कदम की तारीफ करते हुए इसे उनका बड़प्पन बता रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहा है.


