Latest

वीडियो शेयर कर बोलीं कंगना-मैं पैदाइशी बागी हूँ

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बॉलीवुड इंडस्ट्री में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर होने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत आए दिन किसी न किसी वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। अदाकारा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। आप सभी ने देखा होगा वह आए दिन चौकाने वाले बयान देती है और उन बयानों के चलते वह सुखिऱ्यों में रहती हैं. जी दरअसल वह राजनीति से लेकर बॉलीवुड से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं. कई बार इसी वजह से कंगना ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। हालाँकि ये भी सच है कि कंगना ट्रोलर्स को जवाब देने का कोई मौका अपने हाथ से जाने नहीं देती. जी हाँ और वह आलोचकों को करारा जवाब देने में विश्वास रखती हैं।

अब तक कंगना ने कई बार कहा है कि वह किसी से डरती नहीं हैं और अब एक बार फिर कंगना ने अपनी यही बात दोहराई है। जी दरअसल, कंगना ने सोशल मीडिया पर अपना एक पुराना वीडियो क्लिप शेयर किया है, और इस वीडियो से उन्होंने साबित किया है कि वह धाकड़ आज से नहीं बल्कि हमेशा से हैं और वह शुरू से किसी से डरती नहीं हैं। आप देख सकते हैं कंगना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जी दरअसल कंगना का ये वीडियो साल 2006 और 2007 के आसपास का है। वहीं इस वीडियो में कंगना कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि मैं किसी से नहीं डरती हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो के साथ कंगना ने लिखा है, ये वीडियो क्लिप उसी साल की है जब मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई थी। साल 2006-07… सवाल ये था कि आप किसी से डरती हैं?
इसी के आगे कंगना ने लिखा, मैं पैदायशी ही बागी हूं। आपको बता दें कि इससे पहले कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर कर खालिस्तानी और सिख में अंतर बताया था। जी दरअसल कंगना ने उन तस्वीरों के साथ लिखा था, खालिस्तानी न तो सिख हैं न ही किसान। ये लोग आतंकवादी हैं लश्कर-ए-तैयबा की तरह। भारत सरकार को इन्हें आतंकवादी घोषित कर देना चाहिए। अगर आप उनकी तरफ हैं तो आपको पता होना चाहिए वे क्या चाहते हैं…आतंकवाद और गृह युद्ध। हालांकि, कंगना ने अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया था

Related Articles

Back to top button