तीर्थ पुरोहितो के अगुवाई में यज्ञ पूजन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया शिलान्यास भूमिपूजन दिवस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज श्री राम जन्मभूमि पूजन होने के खुशी में प्रयागराज के तीर्थ पुरोहितो ने सतेंद्र तिवारी के अगुवाई में यज्ञ पूजन कर इस दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया है यज्ञ पूजन पंडित अंकुश शर्मा के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ । जिसमें अंकुश शर्मा ने कहा अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण शिलान्यास भूमिपूजन हर भारतवासी के लिये अद्भुत आनंद व गौरव का क्षण है राम जी के विराजमान होने के साथ ही भारत मे राम राज्य आएगा इस पल को ऐतिहासिक बनाने के हमने हर्ष यज्ञ करवाया है यज्ञ पूजन में शामिल होने वालों में मनोज मिश्रा , शान्तनु शर्मा , हर्षित भारद्वाज , दिलीप केसरवानी, अक्षत पांडे, मयंक शर्मा ,अंकित शर्मा ,राम नाथ वैद,छोटू पांडेय , चुलबुल पंडित , देव भारद्वाज ,सुशील मिश्रा,गौतम शर्मा , रॉबिन केसरवानी , बी के वर्मा , रिंकू श्रीवास्तव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।




