Latest

नंदी समर्थकों पर मुकदमा

तीन समर्थकों को नामजद करते हुए 100 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। चुनाव की आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के तीन समर्थकों को नामजद करते हुए 100 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार की तहरीर पर नैनी पुलिस ने संजय केसरवानी, मनीष जायसवाल, राजेश व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि शहर दक्षिणी से बसपा प्रत्याशी देवेंद्र मिश्र ने भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, मगर जांच में पता चला कि जिन पर आरोप लगाया गया है । वह घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे। ऐसी स्थिति में नंदी के समर्थकों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button