संत समागम

ज़रुरतमन्दों को प्रिमरोज़ शिक्षा संस्थान ने बाँटे रमज़ान व ईद से मुताल्लिक़ सामान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ज़रुरतमन्दों के लिए हर क़दम दर क़दम सहुलियतें व ज़रुरियात के सामान मुफ्त मुहय्या कराने मे अहम किरदार निभाने वाली शहर की मक़बूल व मारेफत हासिल कर लोगों की दूआओं से परवान चढ़ने वाली खिदमते खल्क़ को अपना मक़सद समझने वाली प्रिमरोज़ शिक्षा संस्थान के फरहान आलम का आज फिर किरदार ए नुमाया देखने को मिला।गंगा जमुनी तहज़ीब की बायस संस्था मे जहाँ फरहान आलम के शाना बाशाना ,मोहम्मद ग़ुफरान खान प्रतीक तिवारी अमन कुमार रुनझुन सिंह आकांक्षा अग्रवाल अनुश्री घोष देवेश जायसवाल जैसे लोग साथ हैंं वहीं दूसरी तरफ ज़ाकिर अली खाँ मिन्हाज सुग़रा , आरा ,अब्दुल्लाह सिद्दीक़ी ,शेख मोहम्मद इमरान जैसे क़ौम परस्त लोग भी इमदादी काम मे हाँथ बटाने के साथ हर तरहा से शामिल रहते हैं।आज प्रिमरोज़ शिक्षा संस्थान की तरफ से सैकड़ो लोगों को रमज़ान व ईद से मुताल्लिक़ सामान के पैकेट बाँटे गए।संस्था के सद्र फरहान आलम के मुताबिक़ पैकेट मे आँटा ,दाल चावल ,सरसों का तेल मसाले के पैकेट के साथ साथ ईद के लिए सेंवई ,चीनी ,घी और सुखे मेवे भी रभज़ान व ईद किट मे फराहम कराए गए।

Related Articles

Back to top button