Latestइलाहाबाद समाचार

कर्ज नही रोजगार दे सरकार-नरेन्द्र सिंह

इलाहाबाद। इन दिनों समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह मुंबई भ्रमण पर हैं। मुम्बई दौरे पर आए समाजवादी नेता नरेन्द्र सिंह का कई जगह लोगों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों से बात करते हुए उत्तर प्रदेश केइलाहाबाद के समाजवादी नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश मे बेरोजगारी खत्म करने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार को पंचायत स्तर पर कल-कारखाने शुरू करने चाहिए।

क्योंकि देश मे बेरोजगारों को कर्ज नही रोजगार की जरूरत है। सिंह ने भाजपा सरकारों पर जनहित की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के लिए कुछ नही कर रही है।

जबकि पूर्व मे अखिलेश यादव की सरकार ने जनहित के इतने ज्यादा काम किया था कि अब जनता पुनः अखिलेश यादव जी को याद कर रही है। सिंह ने देश के किसानों को लाभकारी मूल्य देने की भी माँग किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button