Latest

डीडीयू-जीकेवाई के 30 प्रशिक्षुओं का हुआ मोबाइल कम्पनी में प्लेसमेंट

सुनहरा भविष्य विकास समिति की ओर से प्रशिक्षण केंद्र पर एमएसटी ट्रेड में प्रशिक्षित को कराया गया प्लेसमेंट

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । ग्रामीण विकास मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के अंतर्गत मल्टी स्किल टेक्निशियन (एमएसटी) फर्स्ट बैच की बच्चों का शत प्रतिशत प्लेसमेंट 28 फरवरी को मल्टीनेशनल कंपनी में कराया गया। सुनहरा भविष्य विकास समिति प्रयागराज की ओर से गौहनिया में संचालित प्रशिक्षण केंद्र पर 4 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी 30 प्रशिक्षुओं को आर के ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक इं. आशीष त्रिपाठी ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सभी प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उसके बाद स्टेट हेड प्रवीण द्विवेदी सभी प्रशिक्षुओं को रिजर्व वाहन के जरिए हरियाणा स्थित डीबीजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शत-प्रतिशत प्लेसमेंट कराया। इस दौरान सेंटर मैनेजर सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, मोबिलाइजर अनुराग पांडेय आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button