इलाहाबाद में बिखरे होली के रंग, निकली मुगदर यात्रा

इलाहाबाद। रस भरी एकादशी से पहले दारागंज में होली ने दस्तक दी। रविवार को पूरी शान से यहां धकाधक समिति के तत्वावधान में मुगदर बारात निकाली गई।इस मुगदर को प्रधानमंत्री मोदी का रूप दिया गया था। बारात धकाधक चौराहे के करीब प्रयाग राज सेवा समिति के कार्यालय से बैंड बाजा गदा, फारसा आदि के साथ धूम धाम से निकाली गई ।

उत्तर की बारात निराला चौराहे पर पहुंची तो हुजूम उमड़ पड़ा।

बारात में ढोल ताशा पंजाबी बैंड घोड़े के साथ ही स्वच्छता अभियान का संदेश देती टोली भी शामिल रही।

बारात से पहले मुकदर द्वारा नींबू और नारियल से बलि दी गई।
पुष्पराज पांडेय, योगराज पांडे, ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर फिर फूलों से सजे रथ पर मुकदर को सवार कराया गया।
आरंभ में कवियों ने रचना पाठ किया और व्यंग की बौछार डॉ शंभू नाथ त्रिपाठी आदि कवियों ने की जिसका अंशुल ने संचालन किया।
समापन से पूर्व सभी पहलवानों और कवियों को प्रयागराज सेवा समिति की ओर से शगुन गौरव सम्मान से नवाजा गया।
शगुन गौरव सम्मान शगुन के प्रोप्राइटर मोहम्मद अकरम द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में फूलचंद दुबे राजेंद्र तिवारी दुकान जी मोहम्मद अकरम जितेंद्र गांव शक्ति राज राजू अशोक आशुतोष शहीद मोहम्मद अबरार आदि लोग उपस्थित थे।
