नगर निगम ने अतिक्रमण करने वालों पर शुरू की कार्रवाई

अतिक्रमण करने वालों पर लगाया जुर्माना
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । शहर के व्यावसायिक क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। दुकानों के अवैध हिस्से हटाए जा रहे हैं। ठेलों के साथ अस्थाई दुकान के बढ़े हिस्से भी हटाए जा रहे हैं। अब तक कोठापारचा, लोकनाथ क्षेत्र में कार्रवाई हो चुकी है। सिविल लाइन्स क्षेत्र में नवाब युसूफ रोड, कूपर रोड पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की तैयारी है। अपर नगर आयुक्त नसीर अहमद ने बताया कि शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार कार्रवाई चलेगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है।न के बढ़े हिस्से भी हटाए जा रहे हैं। अब तक कोठापारचा, लोकनाथ क्षेत्र में कार्रवाई हो चुकी है। सिविल लाइन्स क्षेत्र में नवाब युसूफ रोड, कूपर रोड पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की तैयारी है। अपर नगर आयुक्त नसीर अहमद ने बताया कि शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार कार्रवाई चलेगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है।



