Latest

इलाहाबाद-कौशाम्बी स्थानीय निकाय निर्वाचन में जनप्रतिनिधियों ने किया मतदान

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )।इलाहाबाद-कौशाम्बी स्थानीय निकाय निर्वाचन में जिले के जनप्रतिनिधियों ने मतदान किया। भाजपा के मंत्रियों, विधायकों ने ‘नए उत्तर प्रदेश’ के विकास और सुशासन की जीत के लिए वोट डाला। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री शहर दक्षिणी के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने नगर निगम मतदान केंद्र में मतदान किया। भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षदों ने भी भाजपा प्रत्याशी डॉ. केपी श्रीवास्तव को विजयी बनाने के लिए अपना वोट डाला।

Related Articles

Back to top button