Latest

UP-PSC सीधी भर्तियों के इंटरव्यू 15 जून से

कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने को प्रभारी नियुक्त

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) 15 जून से सीधी भर्तियों के इंटरव्यू भी शुरू करेगा। आयोग ने चार सीधी भर्तियों के साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित कर दिया है। शुरुआत 15 जून को तकनीकी शिक्षा विभाग में सिविल इंजीनियरिंग के लेक्चरर पद के साक्षात्कार से होगी। इसके लिए 220 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू लेटर जारी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में लेक्चरर पद पर 11 विषयों हिन्दी, भूगोल, समाजशास्त्र, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, जीव विज्ञान, इतिहास और नागरिक शास्त्र के साक्षात्कार के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इसी क्रम में भूजल विभाग में हाइड्रोलॉजिस्ट के विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन के मौजूदा दौर में इंटरव्यू केन्द्र और प्रदेश सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार होंगे। गाइडलाइन का पालन कराने के लिए आयोग ने आयोग के उप सचिव सत्य प्रकाश को इंटरव्यू का प्रभारी नियुक्त किया है। इंटरव्यू प्रभारी ने अपने निर्देश में कहा है कि अभ्यर्थी फेस कवर या मास्क पहनकर ही परिसर में दाखिल होंगे, अपने साथ अभिलेख और इंटरव्यू लेटर पतले फोल्डर में लाएंगे। किसी प्रकार का सामान और मोबाइल अंदर लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। बुखार, खांसी, गले में खरास, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button