Latest

अनुग्रह नारायण सिंह का समाजसेवा फिर शुरू

कांग्रस से इलाहाबाद शहर उत्‍तरी के है उम्‍मीदवार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पांचवें चरण के चुनाव यहां रविवार को था। मतदान तो बीत गया लेकिन अब उनकी समाजसेवा फिर शुरू हो गई है। करीब एक माह की दौड़-भाग के बाद चुनाव समाप्‍त हुआ तो उनके चेहरे पर कुछ सुकून है। आज सुबह सोकर उठे, कुछ देर परिवार के संग बिताया। तभी उन्‍हें किसी परिचित के निधन की सूचना मिली। इसके बाद वे अंतेष्टि क्रिया में पहुंच गए रसूलाबाद श्‍मशान घाट। वहां परिचित के स्‍वजनों को ढांढस बंधाया। अनुग्रह नारायण सिंह के बारे में बता दें कि अभी तक उन्‍होंने आठ बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन्‍हें चार बार जीत मिली। यानी चार बार वे विधायक रह चुके हैं। इस बार वे नवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के टिकट पर अनुग्रह ने वर्ष 2007 और वर्ष 2012 में जीत हासिल की थी। वहीं इससे पहले उन्‍होंने वर्ष 1985 में लोकदल व 1989 में जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़कर विजयश्री हासिल की थी। अनुग्रह नारायण सिंह इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय के छात्र राजनीति से भी जुड़े रहे। इस बार कांग्रस के टिकट से इलाहाबाद शहर उत्‍तरी के उम्‍मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं। उन्‍होंने चुनाव प्रचार में 8 लाख 78 हजार 994 रुपये खर्च किए हैं।

Related Articles

Back to top button