किसानों के सच्चे हितैषी थे चौधरी चरण सिंह – नरेंद्र सिंह
प्रयागराज। समाजवादीपार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह का 117 वी जयन्ती आज किसान गोष्ठी के रूप में मनायी गयी । पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह ने कहा कि आज चौधरी साहब की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस हो रही है ।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह ने कहा कि अब तक के राजनीतिक हस्तियों में किसानों के सच्चे हितैषी चौधरी चरण सिंह थे जिन्होंने डॉ राममनोहर लोहिया के सपनों को साकार करते हुए आगे के संघर्ष का नेतृत्व श्री मुलायम सिंह यादव को सौपा जिसे वर्तमान में श्री अखिलेश यादव के हाथों में सुरक्षित है । आज प्रदेश ही नहीं देश भर का किसान श्री अखिलेश यादव द्वारा अपने मुख्यमंत्री काल में किए गए किसान हित के कार्यों को बार बार याद करते हुए उनकी तरफ देख रहा है । संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन ने किया ।
गोष्ठी को सर्व धर्म राज पटेल, पंधारी यादव,डॉ मान सिंह यादव, दूधनाथ पटेल,निधि यादव, जीतलाल पसी, अजय श्रीवास्तव, वजीर खान, नाटे चौधरी, राम दुलार यादव, राज बहादुर यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, मो. अस्करी, संतलाल वर्मा, दिनेश यादव, शेखर यादव,लल्लन पटेल, संदीप यादव, मयंक यादव, प्रभात यादव, संदीप विश्वकर्मा, संतोष यादव, अखिलेश पाण्डेय,सुरेश यादव, द्वारिका पटेल, महबूब उस्मानी, महाबली यादव, अनिल यादव, खीन्नी पासी,सुभाष गुप्ता, रामकृपाल यादव, बृजेश यादव, आदि ने भी संबोधित किया ।




