देशलोकप्रिय

अनोखा मंदिर: पंडित नहीं, 15 सालों से यहां नाग करता है शिवजी की पूजा..!

धर्म डेस्क। भारत में बहुत से अनोखे मंदिर अपनी अजीब परंपराओं के लिए दुनियाभर में मशहूर है। कुछ मंदिरों में तो भगवान की पूजा के लिए भी अलग-अलग तरीके अपनाएं जाते है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहें है जहां कोई पुजारी नहीं, बल्कि एक सांप शिवलिंग की पूजा करता है। इस मंदिर की इन्हीं दिलचस्प बातों के कारण यहां शिवरात्रि पर कई टूरिस्ट माथा टेकने के लिए आते है। बिना शिवरात्रि के भी इस मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। आइए जानते है इस मंदिर के बारे में कुछ और बातें। आगरा के पास स्थित गांव सलेमाबाद के एक प्राचीन मंदिर में शिव की पूजा करने के लिए एक नाग 15 वर्षों से रोज आता है। यह नाग रोज मंदिर में करीब 5 घंटे तक यहां पर रूकता है और भगवान की पूजा करता है। वैज्ञानिकों के लिए इस नाग के यहां आने का कारण अभी तक यहां जिज्ञासा का विषय बना हुआ है।

नाग इस मंदिर में करीब 10 बजे आता है और दोपहर 3 बजे तक लौट जाता है। लोग यहां पर इस मंदिर और नाग के दर्शन करने आते है। श्रद्धालुओं को इस सांप से कोई भय नहीं लगता और न ही इसने कभी किसी को नुकसान पहुंचाया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। इसी कारण श्रद्धालु शिवजी की पूजा करने के लिए यहां दूर-दूर से आते है।

वैसे तो इस मंदिर में नाग के प्रवेश के बाद द्वार बंद कर दिए जाते है लेकिन फिर भी नाग के दर्शन करने के लिए लोग मंदिर के बाहर खड़े रहते है। सांप के बाहर आने के बाद ही लोगों को शिवजी के दर्शन करने दिए जाते है। उससे पहले लोगों के द्वार बंद ही रहते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button