गंगा तट से

जगद्गुरु स्वामी महेश जी 24 को करेंगे भगवान महेश्वर महादेव के भव्य मंदिर का शिलान्यास

इलाहाबाद। इलाहाबाद जगद्गुरु स्वामी महेश आश्रम महाराज नैनी स्थित अरैल के निर्माणाधीन शंकराचार्य मठ सनातन ज्ञान पीठ अनिल मैच 24 फरवरी शनिवार को पूर्वाहन 11:00 बजे भगवान महेश्वर महादेव के भव्य मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

उन्होंने बताया कि वह हरियाणा के नागेश्वर धाम कुरुक्षेत्र आश्रम से 22 फरवरी को सड़क मार्ग से चलकर 23 फरवरी को इलाहाबाद स्थित आश्रम में पहुंचेंगे।

बताया कि आश्रम मल्टीस्टोरी होगा इसमें 4 दर्जन कमरे दो हाल सहित अन्य निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। यह निर्माण कार्य कुंभ मेला के पूर्व पूरा हो जाएगा महाराज जी ने कहा कि या आश्रम दन्दी समाज का पहला आश्रम इलाहाबाद में होगा जहां पर रंजित सन्यासियों को ठहरने की सुविधा होगी।

आश्रम के आचार्य धनंजय शास्त्री ने बताया कि मंदिर के शिलान्यास के दौरान प्रमुख संत महात्मा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होंगे उन्होंने कहा कि आश्रम में वेद वेदांग का अध्ययन करने वाले छात्र बी रह रहे हैं इसलिए उनको शिक्षण कार्य में असुविधा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button