मेजा पुलिस ने शराब माफिया को किया गिरफ्तार पहुंचाया सलाखों के पीछे

मेजा की कमान संभालते ही अरुण कुमार चतुर्वेदी एक्शन में शराब माफियाओं पर कार्रवाई जारी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मेजा थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में मेजारोड चौकी प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी को मिली बड़ी सफलता गैंगेस्टर एक्ट में वांछित शराब माफिया सुनील कुमार सोनकर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल आपको बता दें पिछले कुछ दिनों से लगातार मेजा पुलिस द्वारा शराब तस्करों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहेl मेजा थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सुनील कुमार सोनकर शराब माफिया वीरेंद्र उर्फ़ जज्जे शुक्ला के टीम का सदस्य था।



